अमर उजाला
Thu, 19 February 2026
रेलवे से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में आम लोग कम ही जानते हैं।
जैसे कि क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ट्रेन में आप सफर कर रहे हैं, उसके पहियों का वजन कितना होता है?
यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे
पहले ये जान लें कि ट्रेन के इंजन और डिब्बों में अलग-अलग श्रेणी के पहिए लगाए जाते हैं, इसी वजह से उनका वजन भी ट्रेन के प्रकार और गेज पर निर्भर करता है।
जैसे कि लाल रंग के LHB कोच में लगे एक पहिए का वजन लगभग 326 किलोग्राम होता है तो वहीं ब्रॉड गेज पर चलने वाली सामान्य ट्रेनों के इस्तेमाल होने वाले एक पहिए का वजन 384 से 394 किलोग्राम के बीच होता है।
अगर EMU ट्रेनों की बात करें, तो इनके डिब्बों में लगे एक पहिए का वजन लगभग 423 किलोग्राम तक पहुंच जाता है।
नैरो गेज पर चलने वाली ट्रेन के इंजन में लगे एक पहिए का वजन लगभग 144 किलोग्राम होता है तो वहीं मीटर गेज इंजन में एक पहिए का वजन करीब 421 किलोग्राम होता है।
डीजल इंजन में इस्तेमाल होने वाले एक पहिए का वजन लगभग 528 किलोग्राम तक होता है, जबकि इलेक्ट्रिक इंजन के एक पहिए का वजन लगभग 554 किलोग्राम तक पहुंच जाता है।
भूल गए हैं Wi-Fi का पासवर्ड? तो अपने मोबाइल से ऐसे करें पता