क्या शादी का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है?

अमर उजाला

Fri, 24 April 2026

Image Credit : freepik

भारत में शादी का रजिस्ट्रेशन कराना न सिर्फ कानूनी रूप से आवश्यक है, बल्कि यह पति-पत्नी दोनों की सुरक्षा के लिए एक जरूरी दस्तावेज भी है।

Image Credit : freepik

सुप्रीम कोर्ट ने 2006 में ही सभी धर्मों के लिए विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया था।

Image Credit : Adobe Stock

कानूनी प्रमाण

मैरिज सर्टिफिकेट इस बात का ठोस सबूत है कि आप कानूनी रूप से विवाहित हैं। यह उत्तराधिकार, संपत्ति विवाद और तलाक जैसी स्थितियों में बहुत काम आता है।
 
Image Credit : अमर उजाला

दस्तावेजों के लिए जरूरी


पासपोर्ट बनवाने, बैंक खाते में नाम बदलने, जॉइंट प्रॉपर्टी खरीदने या पति/पत्नी को नॉमिनी बनाने के लिए इस प्रमाण पत्र की मांग की जाती है।

 
Image Credit : Adobe Stock

वीजा प्रक्रिया

अगर आप विदेश जाना चाहते हैं, तो स्पाउस वीजा प्राप्त करने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट सबसे अनिवार्य दस्तावेज होता है।

 
Image Credit : FreePik

धोखाधड़ी से सुरक्षा

यह बाल विवाह रोकने और बहुविवाह (बिना तलाक दूसरी शादी) जैसे कानूनी अपराधों पर लगाम लगाने में मदद करता है।
 
Image Credit : freepik

कितनी देर लगातार एसी चलाना है सुरक्षित?

Freepik
Read Now