क्या चेक पर अमाउंट के लास्ट में 'मात्र' लिखना जरूरी है?

अमर उजाला

Sun, 7 June 2026

Image Credit : Adobe Stock

चेक पर अमाउंट (शब्दों में) के लास्ट में 'मात्र' (Only) लिखना बेहद जरूरी है। 

Image Credit : Adobe Stock

कानूनी तौर पर भले ही ऐसा कोई सख्त नियम न हो, लेकिन बैंकिंग सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचने के लिए इसे सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

Image Credit : Adobe Stock

धोखाधड़ी से बचाव

जब आप शब्दों में राशि लिखते हैं, जैसे "पाँच हजार रुपये मात्र" तो 'मात्र' शब्द यह सुनिश्चित करता है कि उस वाक्य के आगे कोई और शब्द न जोड़ा जा सके। 
Image Credit : Adobe Stock

अगर आप 'मात्र' नहीं लिखेंगे, तो कोई शरारती तत्व उसके आगे 'पांच सौ' या अन्य शब्द जोड़कर चेक की रकम को अवैध रूप से बढ़ा सकता है।

Image Credit : अमर उजाला

अंकों के साथ भी जरूरी

इसी तरह, अंकों में अमाउंट लिखने के बाद '/-' का चिन्ह (जैसे- 5,000/-) लगाया जाता है। 
Image Credit : Adobe Stock

यह चिन्ह भी अंकों के अंत में फुल स्टॉप का काम करता है ताकि आगे कोई और शून्य न लगाया जा सके।

Image Credit : Adobe Stock

ट्रेन के 2S और 2A क्लास में क्या अंतर है?

Adobe Stock
Read Now