क्या DAC नंबर डिलीट होने पर सिलिंडर नहीं मिलता है? DAC (डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड) एक 4 अंकों का सुरक्षा कोड होता है, जो गैस सिलेंडर बुकिंग समय आपके मोबाइल पर SMS के जरिए आता है। अगर यह नंबर आपसे गलती से डिलीट हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसा नहीं है कि आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा। डिलीवरी बॉय कोड मांगे बिना सिलेंडर देने से मना कर सकता है क्योंकि सिस्टम में कोड दर्ज किए बिना बुकिंग 'कम्प्लीट' नहीं होती। अगर कोड डिलीट हो गया है, तो आप अगली स्लाइड में बताए गए तरीकों से नया कोड पा सकते हैं। डिलीवरी मैन के पास मौजूद एप में 'Resend Code' का विकल्प होता है। वह उस पर क्लिक करेगा और आपके मोबाइल पर तुरंत नया कोड आ जाएगा। आप संबंधित गैस कंपनी (Indane, HP, Bharat Gas) के मोबाइल एप में जाकर अपनी बुकिंग हिस्ट्री देख सकते हैं, वहां भी अक्सर DAC नंबर उपलब्ध रहता है। जिस नंबर से आपने गैस बुक की थी, उसी आधिकारिक नंबर पर दोबारा मैसेज या मिस्ड कॉल देकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यूटिलिटी