अमर उजाला
Wed, 4 February 2026
आज के डिजिटल युग में बच्चों के लिए ऑनलाइन गेमिंग आम गतिविधि बन गई है, लेकिन कभी-कभी यही गेम्स बच्चों के लिए खतरे का कारण बन जाते हैं।
गेमिंग की लत बच्चों की पढ़ाई, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकती है।
हाल ही में Korean Lover Game जैसी कुछ गेम्स के कारण गंभीर हादसे भी सामने आए हैं, ऐसे में माता-पिता के लिए ये जानना जरूरी है कि कहीं उनका बच्चा भी तो इस लत का शिकार नहीं है
यहां हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे पहचानें कि आपका बच्चा ऑनलाइन गेमिंग का शिकार है और इसके प्रभावों से कैसे बचाव करें।
बच्चा लंबे समय तक गेम खेलता है और खाने या पढ़ाई की फिक्र नहीं करता तो समझ लें कि धीरे-धीरे उसे गेमिंग की लत लग रही है
ऑनलाइन गेमिंग की लत जिन बच्चों को होती है वो धीरे-धीरे सबसे दूर हो जाते हैं और सिर्फ मोबाइल और कंप्यूटर के साथ समय व्यतीत करते हैं
बच्चे को इस लत से दूर करने के लिए उसका स्क्रीन टाइम लिमिटेड करें और आउटडोर खेलों में उसका ध्यान लगााएं
अगर आपका बच्चा गेम खेलता है तो उसके गेमिंग ऐप्स पर नजर रखें, ताकि कहीं वो किसी गलत खेल के चक्कर में न पड़े। इसके अलावा बीच-बीच में उससे खुलकर बात करें।
जल्द आएगी 22वीं किस्त, क्या आपको मिलेगी? ऐसे करें चेक