क्या एलपीजी गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट? एलपीजी गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट सिलेंडर के हैंडल के पास कोड के रूप में लिखी होती है इस कोड में एक अक्षर होता है और एक नंबर अक्षर साल का कौन सा क्वार्टर है उसे दर्शाता है और नंबर कौन सा साल चल रहा है उस बारे में बताता है A जनवरी से मार्च, B अप्रैल से जून, C जुलाई से सितंबर और D अक्तूबर से दिसंबर अगर किसी गैस सिलेंडर के हैंडल के पास A-26 लिखा है तो इसका मतलब सिलेंडर जनवरी से मार्च 2026 के बीच एक्सपायर होगा अगर आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर है तो इस बारे में तुरंत गैस एजेंसी को सूचित करें यूटिलिटी न्यूज