अमर उजाला
Thu, 19 February 2026
बढ़ती महंगाई और अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के बीच छोटे-छोटे खर्चों को नियंत्रित करना और सही तरीके से बचत करना हर परिवार और व्यक्ति के लिए लाभदायक साबित होता है।
हालांकि, कई लोग सोचते हैं कि पैसे बचाना मुश्किल काम है, लेकिन सही आदतों और रणनीतियों के जरिए इसे बेहद सरल बनाया जा सकता है
चाहे आप छात्र हों, नौकरशाह हों या व्यवसायी, सही तरीके से खर्च और बचत की योजना बनाकर आप अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
महीने की शुरुआत में ही बजट बनाएं, ताकि आप अधिक खर्च न कर सकें।
फालतू की चीजों पर पैसा खर्च न करें। कुछ भी खरीदने से पहले दो बार सोचें
बिजली का बिल आर्थिक कंधों पर बोझ बनता है, इसलिए बिजली की बचत करें
एक बार इस्तेमाल करके कुछ भी फेंके नहीं। कपड़े से लेकर अन्य चीजों को बार-बार इस्तेमाल में लाएं।
केवल जरूरी चीजें खरीदें और हमेशा तुलना करके सही दाम पर खरीदारी करें। त्योहार के समय सेल आने का इंतजार करें
Ayushman Card Eligibility: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?