अमर उजाला
Sun, 22 February 2026
डिजिटल भुगतान को और आसान बनाने के लिए अब UPI में एक बड़ा बदलाव आ रहा है
पारंपरिक तरीके से UPI पेमेंट के लिए हर बार छह अंकों का UPI पिन डालना पड़ता था, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगा
अब इसके लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन के जरिए भी पेमेंट किए जा सकेंगे।
यह नई सुविधा उपयोगकर्ताओं को ₹5,000 तक के लेनदेन में पिन डाले बिना भुगतान करने की अनुमति देगी
इसकी वजह से छोटे-छोटे लेनदेन और भी तेज और सुविधाजनक बन जाएंगे
बायोमेट्रिक पेमेंट के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक को पहले से सेट करना होगा।
जिसके बाद जब आप पेमेंट करेंगे, तो पिन डालने के बजाय आपका फोन आपकी पहचान की पुष्टि करेगा और लेनदेन पूरा करेगा
हालांकि ₹5,000 से ज़्यादा की राशि के लिए अभी भी UPI पिन की जरूरत रहेगी
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई मांगे पैसे तो यहां करें शिकायत