नए साल पर पति-पत्नी यहां करें निवेश मिलेगी 10 हजार रुपये महीने की पेंशन भारत सरकार अटल पेंशन योजना का संचालन कर रही है। पति पत्नी अगर दोनों मिलकर इस योजना में इन्वेस्ट करते हैं... तो 60 की उम्र के बाद दोनों को 5-5 कुल 10 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। निवेश की राशि उम्र और चुनी गई पेंशन राशि पर निर्भर करती है आप अगर कम उम्र में इस स्कीम में निवेश शुरू करते हैं, तो कम मासिक योगदान देना होगा अगर पति और पत्नी दोनों अलग-अलग खाता खुलवाकर 5 हजार रुपये की पेंशन योजना चुनते हैं... तो रिटायरमेंट के बाद दोनों को 5-5 हजार कुल 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी यूटिलिटी न्यूज