अमर उजाला
Sat, 28 March 2026
आधार कार्ड हम सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। लगभग सभी हर कागजी कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है।
ऐसे में PVC कार्ड आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है। इसे घर बैठे ऑर्डर करना बेहद आसान है।
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं।
'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपने 12 अंकों के आधार नंबर या 28 अंकों की एनरोलमेंट आईडी (EID) का उपयोग कर सकते हैं।
अपना आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें। 'Send OTP' पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर सबमिट करें।
विवरण की जांच के बाद आपको ₹75 का शुल्क ऑनलाइन देना होगा। ऑर्डर करने के 5-7 कार्य दिवसों के भीतर आपके पंजीकृत पते पर पहुंचा जाएगा।
इन गलतियों को करने से स्मार्टफोन में आ सकता है वायरस