क्या RAC टिकट वालों को अब नहीं देना होगा पूरा किराया? हाल ही में संसद की लोक लेखा समिति ने इस बारे में कहा है कि RAC टिकट पर यात्रियों से टिकट का पूरा किराया वसूलना न्यायसंगत नहीं है लोक लेखा समिति ने इसको लेकर एक सुझााव यह भी दिया कि रेलवे मंत्रालय को कुछ ऐसी व्यवस्था को विकसित करना चाहिए जिसमें यात्रियों को आंशिक किराया वापिस किया जा सके इस दौरान उसने यह भी कहा कि यात्रियों से सिर्फ सेवा के अनुरूप ही किराया लिया जाना चाहिए अगर यह सिफारिश लागू होती है तो इससे रेलवे की टिकटिंग नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है यूटिलिटी न्यूज