पीएम किसान योजना की लिस्ट से कट तो नहीं गया आपका नाम, ऐसे करें चेक

अमर उजाला

Tue, 28 May 2024

Image Credit : Istock

पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त का देशभर के करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है
 

Image Credit : Istock

बताया जा रहा है कि जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में 17वीं किस्त जारी की जा सकती है
 

Image Credit : Istock

लेकिन कुछ ऐसे किसान भी हैं जिनका नाम लिस्ट से हटाया जा रहा है। ऐसे में आप अपना नाम लिस्ट में आसानी से चेक कर सकते हैं
 

Image Credit : Istock

जिन किसानों के खाते में गड़बड़ी है या फिर जिन्होंने केवाईसी पूरा नहीं किया है, उनके नाम लिस्ट से हटाए जा रहे हैं
 

Image Credit : Istock

पीएम किसान योजना की स्थित को चेक करने के लिए सबसे पहले आप pmkisan.gov.in पर जाएं। जहां पर आपको Farmers Corner वाला विकल्प दिखेगा
 

Image Credit : istock

इस पर क्लिक करने के बाद आपको Beneficiary List लिस्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा
 

Image Credit : istock

जहां पर आपको जिला, तहसील और गांव की जानकारी डालकर अपना स्टेटस पता चल जाएगा। लिस्ट में आपका नाम है या नहीं ये भी आपको पता लग जाएगा

Image Credit : istock

4 हजार रुपये की बचत कर जमा कर सकते हैं 2.6 करोड़

Istock
Read Now