अमर उजाला
Mon, 16 February 2026
इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में उनके खाते में जमा की जाती है।
हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों और प्रक्रियाओं का पालन करना होता है।
दरअसल, कभी-कभी किसानों को इस योजना के तहत मिलने वाली राशि में देरी हो जाती है या उनका पैसा अटक जाता है।
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह आमतौर पर गलत जानकारी या फॉर्म में हुई किसी त्रुटि होती है।
क्या आप जानते हैं इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी करवानी होती है?
इसे न करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
इसके लिए आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई केवाईसी करा सकते हैं
पीएम किसान योजना: मोदी सरकार कब किसानों के बैंक खाते में भेजेगी 2-2 हजार रुपये?