पीएम श्रम योगी मानधन योजना क्या है, रजिस्ट्रेशन में किन दस्तावेजों की होगी जरूरत? श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार इस योजना का संचालन कर रही है इस योजना में आवेदन करने के बाद श्रमिकों को एक निश्चित राशि का निवेश करना होता है... यह निवेश 60 की उम्र होने तक करना होता है उसके बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है पीएम श्रम योगी मानधन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक आवेदन कर सकते हैं इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो... पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए यूटिलिटी न्यूज