इस योजना में निवेश करने पर श्रमिकों को जीवन भर मिलेगी पेंशन भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों और श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत कर रखी है पीएम श्रम योगी मानधन योजना भी उन्हीं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और मजदूरों के भविष्य को सुरक्षित करना है इस योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक इन्वेस्ट कर सकता है अगर आपकी उम्र 18 साल है तो इस योजना में हर महीने 55 रुपये जमा करने होंगे। 29 साल वालों को 100 रुपये का निवेश हर महीने करना है वहीं 40 साल के बाद जिन लोगों ने इस स्कीम में आवेदन किया है, उन्हें इसमें 200 रुपये हर महीना निवेश करना होगा इस स्कीम के अंतर्गत जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी, उसके बाद आपको प्रतिमाह 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी यूटिलिटी न्यूज