सरकार महिलाओं को मुफ्त में दे रही है रसोई गैस सिलेंडर आज हम आपको भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में बताने जा रहे हैं उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं देश में आज भी करोड़ों महिलाएं ऐसी हैं, जो रसोई गैस सिलेंडर न होने के कारण मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती हैं मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने से काफी ज्यादा मात्रा में धुआं होता है, जिसका सीधा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है ऐसे में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है यूटिलिटी न्यूज