सरकार की इस योजना के अंतर्गत 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल रहा लोन भारत सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना नाम से एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है इस योजना की शुरुआत देश के आर्थिक रूप से कमजोर कारीगरों और शिल्पकारों के लिए की गई है इस स्कीम के अंतर्गत कुल 3 लाख रुपये का लोन कारीगरों और शिल्पकारों को दिया जाता है इसमें पहले चरण में 1 लाख रुपये दिए जाते हैं वहीं दूसरे चरण में 2 लाख रुपये का लोन दिया जाता है इस लोन पर महज 5 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर का भुगतान करना होता है यूटिलिटी न्यूज