अमर उजाला
Wed, 15 April 2026
पीएनजी कनेक्शन लेते समय जमा की गई सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि को लेकर अक्सर लोगों में संशय रहता है।
सरल शब्दों में कहें तो हां, पीएनजी सिक्योरिटी डिपॉजिट पूरी तरह वापस मिल सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ विशेष प्रक्रिया और शर्तों का पालन करना होता है।
सिक्योरिटी डिपॉजिट आपको तब वापस मिलती है जब आप अपना कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करवाते हैं।
जब आप गैस कंपनी को कनेक्शन काटने का लिखित आवेदन देते हैं तो कंपनी का प्रतिनिधि घर आकर पाइपलाइन की जांच करेगा कि उन्हें कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाया गया है।
अगर आपका कोई पिछला बिल बकाया है, तो कंपनी उसे सिक्योरिटी डिपॉजिट में से काट लेती है।
बाकी बची हुई राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
आधार की एप से कौन-कौन से काम घर बैठे करवा सकते हैं?