गर्मियों में ई-स्कूटर की बैटरी फटने से कैसे बचाएं?
अमर उजाला
Thu, 19 March 2026
Image Credit : Adobe Stock
गर्मियों के दौरान बढ़ता तापमान इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिथियम-आयन बैटरी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है।
Image Credit : Adobe Stock
अत्यधिक गर्मी के कारण बैटरी में 'थर्मल रनवे' की स्थिति बन सकती है, जिससे आग लगने या ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : Adobe Stock
धूप में चार्जिंग से बचें
तेज धूप और चार्जिंग के दौरान पैदा होने वाली गर्मी मिलकर बैटरी का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकती है। हमेशा ठंडी और हवादार जगह का चुनाव करें।
Image Credit : Adobe Stock
राइड के तुरंत बाद चार्ज न करें
सफर खत्म करने के तुरंत बाद बैटरी काफी गर्म होती है। उसे कम से कम 30-45 मिनट तक ठंडा होने दें, उसके बाद ही प्लग-इन करें।
Image Credit : Amar Ujala
ओरिजिनल चार्जर का ही उपयोग
हमेशा कंपनी द्वारा दिए गए अधिकृत चार्जर का इस्तेमाल करें। सस्ते या लोकल चार्जर में 'ऑटो-कट' और 'वोल्टेज कंट्रोल' फीचर्स नहीं होते, जो ओवरहीटिंग का कारण बनते हैं।
Image Credit : AI
बैटरी डैमेज की जांच
अगर बैटरी से कोई अजीब गंध आए, वह फूल गई हो या स्कूटर के परफॉर्मेंस में अचानक गिरावट दिखे, तो उसे तुरंत मैकेनिक को दिखाएं।