इस सरकारी स्कीम में निवेश करके अपनी बिटिया के भविष्य को दें नया रंग आज हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका संचालन खासतौर पर बेटियों के लिए किया जा रहा है इस स्कीम में लगातार 15 सालों के लिए निवेश किया जाता है और यह स्कीम 21 सालों में मैच्योर हो जाती है सुकन्या समृद्धि योजना में दस वर्ष से कम उम्र की बालिका के नाम पर निवेश किया जा सकता है वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है सुकन्या समृद्धि स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है यूटिलिटी न्यूज