अमर उजाला
Tue, 3 February 2026
हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते समय टोल टैक्स देना आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ लोगों और कुछ खास वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना होता?
यहां हम आपको बताएंगे कि किन लोगों और किन वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना होता, ताकि आप सफर के दौरान अपने अधिकारों और नियमों की सही जानकारी रख सकें।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को टोल टैक्स से छूट दी जाती है
सरकारी कार्य से यात्रा कर रहे वरिष्ठ अधिकारी और सरकारी वाहन, निर्धारित नियमों के तहत टोल टैक्स से मुक्त होते हैं।
एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन और आपदा प्रबंधन से जुड़े वाहन टोल टैक्स नहीं देते, ताकि आपात स्थिति में समय की बचत हो सके।
भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वाहन ड्यूटी के दौरान टोल टैक्स से मुक्त होते हैं।
शव वाहन या अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी टोल टैक्स से छूट दी जाती है।
किन किसानों को मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ? यहां जानें