पेट्रोल पंप पर आम नागरिक के लिए फ्री होती हैं ये चीजें हर पेट्रोल पंप पर आम नागरिकों के लिए कुछ सुविधाएं पूरी तरह फ्री होती हैं। हर पेट्रोल पंप पर वाहनों के टायर में हवा भरने की मशीन और एक कर्मचारी का होना अनिवार्य है। इस सेवा के लिए पंप मालिक आपसे पैसे नहीं मांग सकता। पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ पीने के पानी (RO या फिल्टर वाटर) की व्यवस्था होनी चाहिए। पंप पर साफ-सुथरा शौचालय होना जरूरी है। अगर शौचालय गंदा है या उस पर ताला लगा है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति के लिए हर पेट्रोल पंप पर एक अपडेटेड फर्स्ट एड किट उपलब्ध होनी चाहिए। अगर कोई पेट्रोल पंप इन मुफ्त सुविधाओं को देने से मना करता है, तो आप संबंधित तेल कंपनी या उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Utility Tips