अमर उजाला
Wed, 25 February 2026
होली का त्योहार आते ही बाजारों में नकली गुलाल खूब बिकने लगता है
ऐसे में इसे खरीदने से पहले आपको ये समझने की जरूरत है कि कहीं आप केमिकल वाला गुलाल तो खरीदकर नहीं ले आए
हम आपको इसकी सलाह इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि केमिकल वाला गुलाल आपके चेहरे को काफी नुकसान पहुंचा सकता है
गुलाल खरीदने से पहले उसके लेबल पर निर्माता का नाम, पता, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट अच्छी तरह से पढ़ लें
पैकेट पर सरकार द्वारा जारी किया गया सर्टिफिकेशन जरूर चेक करें
खरीदते समय ध्यान रखें कि असली ऑर्गेनिक गुलाल में हल्की, प्राकृतिक सुगंध होती है, जबकि केमिकल वाले रंगों में तेज और चुभने वाली गंध आ सकती है।
खरीदने से पहले थोड़ा सा गुलाल हाथ पर लगाकर टेस्ट अवश्य करें। अगर जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो तुरंत उसे न खरीदें।
गुलाल खरीदने से पहले ये याद रखें कि सही गुलाल का चुनाव आपकी त्वचा, बालों और आंखों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
आधार की नई एप से घर बैठे क्या-क्या काम हो सकते हैं?