बिना वजह ट्रेन की चेन खींच दी तो क्या होगा?

अमर उजाला

Wed, 25 February 2026

Image Credit : freepik

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग कहीं पर भी उतरने के लिए या मजाक-मजाक में ट्रेन की चेन खींच देते हैं 

Image Credit : Adobe stock

जबकि ट्रेन में लगी चेन यात्रियों की सुरक्षा के लिए होती है, इसलिए इसे सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही खींचना चाहिए। 

Image Credit : Adobe stock

दरअसल, जैसे ही चेन खींची जाती है, ट्रेन के ब्रेक सिस्टम पर असर पड़ता है और ट्रेन धीरे-धीरे रुक जाती है। इससे पूरी ट्रेन की समय-सारिणी प्रभावित होती है।

Image Credit : Adobe stock

इसकी वजह से उस रूट की अन्य ट्रेनों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है 

Image Credit : Adobe stock

ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि भारतीय रेलवे अधिनियम के तहत बिना उचित कारण चेन खींचना अपराध है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना लगेगा और जेल भी भेजा जा सकता है

Image Credit : Adobe stock

बिना वजह चेन खींचने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना और 1 साल तक की जेल की सजा हो सकती है

Image Credit : freepik

अगर किसी यात्री की तबीयत अचानक खराब हो जाए, कोई दुर्घटना हो जाए, बच्चा या बुजुर्ग ट्रेन से छूट जाए, या किसी तरह का गंभीर खतरा हो, तभी चेन खींचना जायज माना जाता है।
 

Image Credit : Adobe stock

ध्यान रखें इमरजेंसी चेन आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए है, मजाक या गुस्से में इसे खींचना भारी पड़ सकता है।

Image Credit : Adobe stock

रात में क्यों नहीं चलती मेट्रो? जानें वजह

AdobeStock
Read Now