किन स्थितियों में पुलिस आपकी गाड़ी टो कर सकती है? सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना न सिर्फ आपकी सुरक्षा के लिए, बल्कि कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए भी जरूरी है। कई बार गलत जगह खड़ी गाड़ी को पुलिस टो कर ले जाती है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। अगर आपने अपना वाहन ऐसी जगह पार्क किया है जहां 'No Parking' का बोर्ड लगा है, तो क्रेन आपकी गाड़ी को टो कर सकती है। अगर आपकी गाड़ी सड़क के बीच में या ऐसे स्थान पर खड़ी है जिससे अन्य वाहनों या पैदल चलने वालों का रास्ता रुक रहा है, तो उसे तुरंत हटाया जा सकता है। फुटपाथ पर वाहन खड़ा करना अवैध है। साथ ही, जेब्रा क्रॉसिंग या ट्रैफिक सिग्नल के बहुत करीब गाड़ी खड़ी करने पर भी पुलिस कार्रवाई करती है। अगर कोई वाहन सार्वजनिक स्थान पर 10 घंटे से अधिक समय तक लावारिस हालत में खड़ा पाया जाता है, तो सुरक्षा कारणों से पुलिस उसे जब्त कर सकती है। Utility Tips