अमर उजाला
Mon, 23 February 2026
आजकल लोग घर, ऑफिस, जिम और स्कूल हर जगह पानी की बोतल साथ रखते हैं पर, क्या आप जानते हैं कि कई बार बोतल बाहर से साफ दिखती है, लेकिन इसके अंदर बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं
खासकर प्लास्टिक, स्टील या कॉपर की बोतलों में नमी रहने के कारण कीटाणु तेजी से बढ़ सकते हैं।
अगर बोतल की नियमित सफाई न की जाए तो इससे पेट संबंधी संक्रमण, बदबू और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि पानी की बोतल कितने दिन में और कैसे साफ करनी चाहिए।
विशेषज्ञों के अनुसार पानी की बोतल को हर रोज साफ करना चाहिए। अगर रोज संभव न हो तो कम से कम हर 2 दिन में अच्छी तरह धोना जरूरी है।
इसके लिए बोतल को गुनगुने पानी और लिक्विड साबुन से धोएं। इसके अलावा हफ्ते में 1–2 बार बेकिंग सोडा या सिरके से डीप क्लीनिंग करें।
ब्रश से ढक्कन और किनारों की सफाई जरूर करें, क्योंकि वहीं सबसे ज्यादा बैक्टीरिया जमा होते हैं।
धोने के बाद बोतल को पूरी तरह सूखने दें, तभी इसका इस्तेमाल करें
क्या आप जानते हैं कौन सी चीजें नहीं ले जा सकते ट्रेन में? देखें लिस्ट