सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं? सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है आप बहुत कम राशि 250 रुपये सालाना से इस स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट मिलता है यह स्कीम सरकार द्वारा समर्थित है। इस कारण निवेश करने पर कोई जोखिम नहीं होता है सुकन्या समृद्धि योजना में आपको 15 वर्षों तक निवेश करना होता है। वहीं आपका अकाउंट 21 वर्षों में मैच्योर हो जाता है यूटिलिटी न्यूज