PNG कनेक्शन लेने के लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए? एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले पीएनजी में न तो सिलेंडर खत्म होने का डर रहता है और न ही बुकिंग की झंझट रहता है। अगर आप भी अपने घर में नया पीएनजी कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आपको अगली स्लाइड में बताए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदक का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से कोई भी एक दस्तावेज अनिवार्य है। बिजली का बिल या राशन कार्ड, जिस पर उस घर का पता दर्ज हो जहां कनेक्शन लेना है। घर के मालिकाना हक के दस्तावेज जैसे कि हाउस टैक्स की रसीद, सेल डीड की कॉपी या अलॉटमेंट लेटर। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं, तो आपको मकान मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) और रेंट एग्रीमेंट देना होगा। Utility