अमर उजाला
Mon, 6 April 2026
अक्सर हम काम खत्म करने के बाद लैपटॉप को पूरी तरह बंद करने के बजाय स्क्रीन बंद करके उसे 'स्लीप मोड' में छोड़ देते हैं।
यह सुविधा लैपटॉप को तुरंत चालू करने के लिए तो अच्छी है, लेकिन इसे बहुत लंबे समय (जैसे कई दिनों तक) इसी मोड में रखना आपके डिवाइस के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
स्लीप मोड में लैपटॉप पूरी तरह बंद नहीं होता, जिससे बैटरी धीरे-धीरे खत्म होती है और उसकी कुल उम्र पर असर पड़ता है।
लंबे समय तक स्लीप मोड में रहने से रैम में पुरानी फाइलों का कचरा जमा हो जाता है। इससे लैपटॉप धीरे चलने लगता है या कभी-कभी हैंग होने की समस्या आ जाती है।
अगर लैपटॉप स्लीप मोड में है और आपने उसे बैग में बंद करके रख दिया है, तो वह गर्म हो सकता है। वेंटिलेशन न मिलने के कारण अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है।
अगर स्लीप मोड के दौरान अचानक बैटरी खत्म हो जाए, तो आपका बिना सेव किया हुआ डेटा उड़ सकता है।
यह गलती करने से खराब हो सकता है आपका लैपटॉप