रात भर फोन को चार्जिंग पर छोड़ना एक ऐसी आदत है जो लगभग हम सभी की है, लेकिन इसके परिणामों को लेकर अक्सर भ्रम बना रहता है।
Image Credit : Adobe Stock
आधुनिक स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग होता है, जो काफी स्मार्ट होती हैं।
Image Credit : Adobe Stock
ओवरचार्जिंग का डर
आज के स्मार्टफोन्स में 'चार्जिंग प्रोटेक्शन' सर्किट होता है। जैसे ही बैटरी 100% पहुंचती है, बिजली की आपूर्ति अपने आप कट जाती है, जिससे ओवरचार्ज होने का खतरा नहीं रहता।
Image Credit : Adobe Stock
बैटरी की उम्र
भले ही फोन फटे नहीं, लेकिन जैसे ही बैटरी 99% होती है, चार्जर उसे फिर से 100% करने लगता है। यह बार-बार होने वाली प्रक्रिया बैटरी की कुल उम्र को धीरे-धीरे कम कर देती है।
Image Credit : Adobe Stock
हीटिंग की समस्या
अगर आपका फोन केस मोटा है, तो चार्जिंग के दौरान पैदा होने वाली गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। अधिक तापमान बैटरी की सेहत के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है।
Image Credit : Adobe Stock
बचाव के उपाय
अपने फोन को 20% से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे आदर्श माना जाता है।