एसी को बार-बार ऑन-ऑफ करने से क्या होता है? एसी को बार-बार ऑन और ऑफ करना न सिर्फ उसकी कार्यक्षमता को प्रभावित करता है, बल्कि यह आपकी जेब और मशीन की उम्र को भी प्रभावित करता है। कई लोग बिजली बचाने के चक्कर में ऐसा करते हैं, लेकिन असल में यह फायदे के बजाय नुकसानदेह होता है। बार-बार ऑन-ऑफ करने से कंप्रेसर को बार-बार स्टार्टअप लोड लेना पड़ता है, जिससे बिजली का बिल कम होने के बजाय बढ़ जाता है। इसे बार-बार चालू और बंद करने से इसकी मोटर और मैकेनिकल पुर्जों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे कंप्रेसर जल्दी खराब हो सकता है। बार-बार बंद करने से कमरे का तापमान बढ़ जाता है। जब आप दोबारा एसी ऑन करते हैं, तो उसे कमरे को फिर से ठंडा करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। बार-बार ऑन-ऑफ करने से घर की वायरिंग और एमसीबी पर भी लोड पड़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है। Utility Tips