मोबाइल में इस छोटी सी गलती करने से हो सकता है बड़ा नुकसान ऐसे कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं, जहां साइबर ठग कॉल पर लोगों से एक छोटा सा कोड डायल करवाकर बड़ा नुकसान करा रहे हैं कई बार लोग जालसाज के झांसे में आकर यह कोड डायल कर देते हैं। यह कोड डायल करने से आपके नंबर पर आने वाली कॉल... मैसेज और ओटीपी किसी और के पास पहुंचने लगते हैं। वहीं जब लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं... उसके बाद उन्हें इसका पता चलता है। अपने फोन की कॉल सेटिंग्स में जाकर समय-समय पर जांच करें कि... कहीं आपकी कॉल या मैसेज किसी दूसरे नंबर पर तो नहीं जा रहे। अगर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय है तो उसे तुरंत बंद करें आप ##002# कोड दर्ज करके आसानी से कॉल फॉरवर्डिंग को बंद कर सकते हैं। किसी भी अंजान कॉल पर कोई कोड डायल न करें यूटिलिटी न्यूज