क्या है बचत का 50-30-20 फॉर्मूला? बचत और खर्च के बीच सही संतुलन बनाने के लिए '50-30-20 का फॉर्मूला' दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और प्रभावी मनी मैनेजमेंट नियम माना जाता है। यह नियम आपकी कुल 'इन-हैंड' इनकम को तीन मुख्य हिस्सों में बांटने की सलाह देता है। आपकी कमाई का आधा हिस्सा उन खर्चों के लिए होना चाहिए जिनके बिना गुजारा मुमकिन नहीं है। इसमें घर का किराया, बिजली-पानी का बिल, राशन, बच्चों की स्कूल फीस, बीमा प्रीमियम और दवाइयां जैसे जरूरी खर्च शामिल हैं। कमाई का 30 प्रतिशत हिस्सा आपकी जीवनशैली और खुशियों के लिए है। इसमें बाहर खाना खाना, फिल्में देखना, छुट्टियां मनाना आदि शामिल है। यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। कम से कम 20 प्रतिशत पैसा आपको भविष्य के लिए बचाना चाहिए। इसे म्यूचुअल फंड, पीपीएफ, या इमरजेंसी फंड बनाने में इस्तेमाल करें। Utility Tips