हाइवे पर हाई-बीम और लो-बीम लाइट का सही नियम क्या है?

अमर उजाला

Wed, 25 March 2026

Image Credit : Adobe Stock

हाइवे पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लाइट का सही इस्तेमाल जीवन बचा सकता है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

अक्सर लोग जानकारी के आभाव में हमेशा 'हाई-बीम' का उपयोग करते हैं, जिससे सामने से आने वाले चालक देखने में परेशानी होती है और बड़ी दुर्घटना का कारण बनता है।

Image Credit : Adobe Stock

हाई-बीम का उपयोग कब करें

हाई-बीम का इस्तेमाल सिर्फ तभी करें जब सड़क बिल्कुल अंधेरी हो, स्ट्रीट लाइट न हो और सामने से कोई वाहन न आ रहा हो। यह आपको दूर तक देखने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe Stock

लो-बीम पर कब आएं

जैसे ही आपको सामने से कोई वाहन आता दिखे या आप किसी वाहन के ठीक पीछे चल रहे हों, तुरंत अपनी लाइट 'लो-बीम' पर कर दें। इससे सामने वाले ड्राइवर को साफ दिखाई देती है।
Image Credit : Adobe Stock

शहर में लो-बीम का उपयोग

शहर के भीतर जहां पर्याप्त रोशनी हो, हमेशा लो-बीम का ही प्रयोग करें। 
Image Credit : Adobe Stock

कोहरे में क्या करें?

कोहरे या भारी बारिश में हाई-बीम का उपयोग न करें, क्योंकि रोशनी कोहरे से टकराकर वापस आपकी आंखों पर पड़ती है, यहां लो-बीम और फॉग लाइट्स ही उपयोग करें।
 
Image Credit : Adobe Stock

बिना OTP शेयर किए भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

freepik
Read Now