किन महिलाओं को मिलेगा सुभद्रा योजना का लाभ? आज अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा की महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना को लॉन्च किया है योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ओडिशा की महिलाओं को सालाना दो किस्तों के अंतर्गत 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी इस स्कीम का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो ओडिशा की मूल निवासी हैं। इसके अलावा महिलाओं का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या... राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के अंतर्गत राशन कार्ड में जुड़ा होना जरूरी है। सुभद्रा योजना का लाभ 21 से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को दिया जाएगा सुभद्रा योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है यूटिलिटी न्यूज