रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने पर कितने का जुर्माना लगता है? सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर गलत दिशा में गाड़ी चलाना कानूनन एक गंभीर अपराध है। भारत के संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत रॉन्ग साइड ड्राइविंग को 'खतरनाक ड्राइविंग' की श्रेणी में रखा गया है। अगर आप पहली बार गलत दिशा में गाड़ी चलाते पकड़े जाते हैं, तो नियमों के अनुसार आपसे 500 से 1,000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। अगर आपकी रॉन्ग साइड ड्राइविंग से दूसरों को खतरा होता है, तो पुलिस इसे खतरनाक ड्राइविंग मानकर 1,000 से 5,000 रुपये तक का चालान काट सकती है। अगर आप दोबारा इसी गलती को दोहराते हैं, तो जुर्माने की राशि बढ़कर 10,000 रुपये तक हो सकती है और आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। बार-बार नियम तोड़ने पर परिवहन विभाग (RTO) आपका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने से लेकर स्थायी रूप से रद्द कर सकता है। Utility Tips