रॉन्ग साइड से चलने पर कितने का जुर्माना लगता है? भारत में यातायात नियमों का उल्लंघन करना न सिर्फ जानलेवा है, बल्कि आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अनुसार, अगर आप अपनी कार या बाइक को रॉन्ग साइ में चलाते हैं, तो इसे 'खतरनाक ड्राइविंग' की श्रेणी में माना जाता है। अगर आप पहली बार रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो नियमों के मुताबिक ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक का जुर्माना लग सकता है। अगर आप दोबारा यही गलती करते हुए पकड़े जाते हैं, तो जुर्माना बढ़कर ₹10,000 तक हो सकता है और 2 साल तक की जेल का प्रावधान है। ट्रैफिक पुलिस के पास आपका ड्राइविंग लाइसेंस तुरंत जब्त करने और उसे 3 महीने के लिए सस्पेंड करने का पूरा कानूनी अधिकार है। कई बार लोग चंद सेकंड और कुछ मीटर का पेट्रोल बचाने के लिए शॉर्टकट के चक्कर में रॉन्ग साइड चले जाते हैं। ऐसे में भारी जुर्माना चुकाना पड़ता है। Utility Tips