अमर उजाला
Sat, 23 May 2026
अगर आप अपने आधार कार्ड में जरूरी दस्तावेज (पहचान पत्र और पते का प्रमाण) अपडेट करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने मुफ्त में ऑनलाइन आधार अपडेट करने की अंतिम तारीख को एक साल के लिए और आगे बढ़ा दिया है।
अब आप 14 जून 2027 तक अपने आधार को बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
पहले यह समयसीमा 15 जून 2026 को समाप्त हो रही थी।
यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि मुफ्त अपडेट की यह सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम यानी myAadhaar पोर्टल या आधिकारिक आधार एप के जरिए ही उपलब्ध है।
अगर आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या आधार नामांकन केंद्र पर जाकर ऑफलाइन तरीके से दस्तावेज अपडेट करवाते हैं, तो आपको ₹75 का शुल्क देना होगा।
गर्मियों में कितने दिनों में कराना चाहिए बाइक के टायर का एयर प्रेशर चेक?