अमर उजाला
Fri, 6 February 2026
चुनाव से पहले हो रहे SIR का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो
इसी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम सुधार और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।
पहले इसमें संशोधन की आखिरी तारीख 6 फरवरी थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है
दरअसल, अब मतदाता 6 मार्च तक सूची में संशोधन या नाम जुड़वा सकते हैं।
इसके साथ-साथ अब आने वाले नोटिसों का निराकरण 27 मार्च तक होगा
अंतिम मतदाता सूची आगामी 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
अगर आप भी अपना नाम एड कराना चाहते हैं या फिर लिस्ट में संशोधन कराना चाहते हैं तो बीएलओ के दफ्तर जा सकते हैं
बीएलओ हर रोज 10 से 12 बजे के बीच पोलिंग स्टेशन पर रहेंगे, जिनकी मदद से आप फॉर्म भर सकते हैं
कौन हो सकते हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है 22वीं किस्त?