ट्रेन के जनरल बोगी में अधिकतम कितने वजन का सामान ले जा सकते हैं?
अमर उजाला
Fri, 15 August 2025
Image Credit : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, जनरल या सेकंड सीटिंग क्लास के यात्री अपने साथ अधिकतम 35 किलोग्राम तक का सामान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले जा सकते हैं।
Image Credit : AdobeStock
यह नियम सभी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Image Credit : AdobeStock
यदि कोई यात्री इस तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है।
Image Credit : AdobeStock
यह जुर्माना अतिरिक्त वजन पर निर्भर करता है और इसे आमतौर पर पार्सल कार्यालय में सामान बुक करके चुकाना होता है।
Image Credit : AdobeStock
यदि बिना बुकिंग के अतिरिक्त सामान पकड़ा जाता है, तो यात्री को सामान्य भाड़े से डेढ़ गुना अधिक जुर्माना देना पड़ सकता है।
Image Credit : Istock
इसके साथ ही यात्री ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक, तेजाब या अन्य खतरनाक चीजें अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं, चाहे उनका वजन कुछ भी हो।
Image Credit : Istock
दिल्ली मेट्रो में टिकट गायब होने पर कितना फाइन लगता है?