सिलिंडर पर लिखे D-27 का क्या है मतलब?

अमर उजाला

Wed, 29 April 2026

Image Credit : AI

अगर आपने ध्यान दिया होगा तो गैस सिलेंडर की ऊपरी पट्टी पर लिखा 'D-27' कोई रैंडम नंबर नहीं है, बल्कि यह आपकी सुरक्षा से जुड़ा एक 'एक्सपायरी कोड' है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

असल में, यह उस तारीख को दर्शाता है जब सिलेंडर को अनिवार्य जांच के लिए प्लांट वापस भेजा जाना चाहिए।

 

Image Credit : Adobe Stock

इस कोड को समझना बहुत आसान है, इसे दो भागों में बांटा जाता है।
 

Image Credit : Adobe Stock

1. अक्षर (A, B, C, D) का मतलब

  • A: जनवरी से मार्च तक।
  • B: अप्रैल से जून तक।
  • C: जुलाई से सितंबर तक।
  • D: अक्टूबर से दिसंबर तक।
Image Credit : Adobe Stock

2. अंक (जैसे 27) का मतलब

अक्षर के बाद लिखे अंक उस साल (Year) को बताते हैं। यहां '27' का मतलब साल 2027 है।

 
Image Credit : Adobe Stock

D-27 का पूरा अर्थ

इसका सीधा मतलब है कि इस सिलेंडर की सुरक्षा जांच साल 2027 के आखिरी तीन महीनों (अक्टूबर से दिसंबर) में होनी है।
Image Credit : AdobeStock

क्या छूटी ट्रेन के टिकट से दूसरी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं?

AdobeStock
Read Now