गर्मी के दिनों में कार में क्या-क्या नहीं रखना चाहिए?

अमर उजाला

Sat, 11 April 2026

Image Credit : AI

यंकर गर्मी के मौसम में कार का केबिन एक 'ओवन' की तरह गर्म हो जाता है, जहां तापमान बाहरी तापमान से 20°C से 30°C तक ज्यादा हो सकता है।
 

Image Credit : Freepik

ऐसी स्थिति में कार के अंदर रखी कुछ रोजमर्रा की चीजें न सिर्फ खराब हो सकती हैं, बल्कि जानलेवा धमाके का कारण भी बन सकती हैं।

 

Image Credit : AI

पावर बैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स

इनमें लिथियम-आयन बैटरी होती है। अत्यधिक गर्मी में बैटरी सेल फूल सकते हैं और इनमें धमाका या आग लग सकती है।
Image Credit : AI

लाइटर और परफ्यूम

इन दोनों में ज्वलनशील गैस और तरल होते हैं। गर्मी के कारण इनके अंदर दबाव बढ़ जाता है, जिससे ये बम की तरह फट सकते हैं और कार के शीशे तोड़ सकते हैं।
Image Credit : AI

पानी की प्लास्टिक बोतल

धूप में रखी प्लास्टिक की बोतल से BPA जैसे हानिकारक केमिकल पानी में घुल जाते हैं। 
 
Image Credit : Freepik

साथ ही, पानी से भरी बोतल एक 'मैग्नीफाइंग ग्लास' की तरह काम कर सकती है, जो सूरज की रोशनी को केंद्रित कर कार की सीट में आग लगा सकती है।

Image Credit : Freepik

चश्मा (Eyeglasses)

डैशबोर्ड पर रखा चश्मा अत्यधिक गर्मी से टेढ़ा हो सकता है या उसके लेंस की कोटिंग खराब हो सकती है।
Image Credit : AI

क्या होता है पावर ऑफ अटॉर्नी?

Adobe Stock
Read Now