व्हाट्सएप पर कोई कर रहा ब्लैकमेल तो यहां करें शिकायत अगर व्हाट्सएप पर आपको कोई ब्लैकमेल कर रहा है तो इस स्थिति में आपको ब्लैकमेलर को जवाब देना बंद करना है और उसे तुरंत ब्लॉक करना होगा इस दौरान आपको चैट, फोटो और धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट लेना है क्योंकि ये कानूनी कार्यवाही में मुख्य सबूत होंगे यह करने के बाद आपको साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना है या Cybercrime.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करानी है आपको पुलिस स्टेशन में जाकर भी इसकी शिकायत करनी है इस स्थिति में अकेले न रहें, किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य को पूरी बात जरूर बताएं यूटिलिटी न्यूज