श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की होती है जरूरत? श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी स्कीम है इस स्कीम में आवेदन करने के बाद श्रमिकों को कुछ पैसों का निवेश करना होता है यह निवेश उनको 60 की उम्र होने तक करना पड़ता है। 60 की उम्र के बाद श्रमिकों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं यूटिलिटी न्यूज