गैस सिलिंडर का डिलिवरी कोड किसे देना होता है? गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) की व्यवस्था की गई है। यह कोड केवल और केवल डिलीवरी पर्सन (हॉकर) को देना होता है, जो आपके घर गैस सिलेंडर लेकर आता है। जब आप गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक 4 अंकों का ओटीपी या कोड आता है। जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर आए, तो सिलेंडर की सील और वजन जांचने के बाद ही उसे यह कोड बताएं। वह अपने मोबाइल एप में इस कोड को दर्ज करेगा, जिससे आपकी डिलीवरी आधिकारिक रूप से पूरी मानी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कभी भी फोन पर या किसी अनजान कॉल पर यह कोड साझा न करें। Utility Tips