कार स्टार्ट करते ही क्यों नहीं चलाना चाहिए एसी?

अमर उजाला

Thu, 21 May 2026

Image Credit : AdobeStock

गर्मियों में धूप में खड़ी कार के अंदर बैठते ही दम घुटने लगता है, इसलिए अधिकतर लोग कार स्टार्ट करते ही तुरंत एसी ऑन कर देते हैं। मगर ऐसा करना कार के इंजन और आपकी सेहत तीनों के लिए बेहद नुकसानदेह है।

 

Image Credit : FREEPIK

इंजन और बैटरी पर अतिरिक्त लोड


जब कार स्टार्ट होती है, तो इंजन को चालू होने के लिए सबसे ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। 
 
Image Credit : FREEPIK

ऐसे में जब एसी भी ऑन करते हैं, तो इंजन पर अचानक दबाव पड़ता है। इससे कार की बैटरी और इंजन की उम्र भी कम होती है।

 

Image Credit : FREEPIK

जहरीली गैस का खतरा


धूप में खड़ी कार के प्लास्टिक पार्ट्स, डैशबोर्ड और लेदर सीट्स से 'बेंजीन' नामक खतरनाक और कैंसरकारी गैस निकलती है। 
 
Image Credit : FREEPIK

अगर आप तुरंत एसी चलाकर खिड़कियां बंद कर लेंगे, तो यह जहरीली गैस कार के अंदर ही घूमती रहेगी और सांस के जरिए आपके शरीर में चली जाएगी।

 

Image Credit : FREEPIK

सही तरीका क्या है?

कार स्टार्ट करने के बाद पहले सभी खिड़कियां नीचे कर दें और 1-2 मिनट बिना एसी के गाड़ी चलाएं। 

 
Image Credit : Freepik

जब अंदर की गर्म हवा और जहरीली गैस बाहर निकल जाए, तब शीशे चढ़ाकर एसी ऑन करें। इससे कूलिंग भी तुरंत होगी और गाड़ी भी सुरक्षित रहेगी।

Image Credit : FREEPIK

गैस चूल्हे से कब निकलता है पीला अलाव?

Adobe Stock
Read Now