अमर उजाला
Tue, 16 May 2023
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र का है।
यहां दिल्ली निवासी मौसेरा भाई आशीष अनजान नंबरों से फोन करके अपनी शादीशुदा बहन को ब्लैकमेल कर रहा है।
वह कहता है कि अगर तुम मेरी न हुई तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा, फोन पर अश्लील फोटो भेजता रहता है।
यही नहीं ठरकी भाई बोलता है कि ग्वालियर आते-जाते समय उसका अपहरण कर लेगा। उसे बर्बाद कर देगा।
बताया कि ब्लैकमेल करके दो सोने की अंगूठी, टॉप्स, सोने की चेन और 85 हजार भी ले गया। अब दो लाख और मांग रहा है।
वह बहन पर पति से तलाक लेने का दबाव बना रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
राघव चड्ढा को ससंद में मिली थी पहले प्यार की सीख