अमर उजाला
Thu, 4 August 2022
यूपी के फिरोजाबाद में फंदे पर पति-पत्नी के शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शवों के पास ही उनकी तीन बच्चियां भी रोती-बिलखती मिलीं। जानकारी मिलने के बाद से मृतकों के माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मृतकों की पहचान आदेश और सुनिता के रूप में की गई है। घटना के समय आदेश के पिता और मां घर पर नहीं थे। वे दोनों किसी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे।
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पति-पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। गांव में किसी के यहां कार्यक्रम था। देर रात उन दोनों ने बच्चों के साथ भोजन भी घर पर ही किया था।
आदेश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पिता दस दिन पूर्व बेटी के घर गए थे, जबकि मां विमला देवी रिश्तेदारी में गई थी।
किशोर कुमार से जुड़ी रोचक बातें