ताजमहल... शिव नृत्य, डम-डम बजा डमरू और हुई आरती महाशिवरात्रि के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने मेहताब बाग के अंदर ताजमहल के पार्श्व में शिव पूजी की। इस दौरान शिव नृत्य हुआ... डम-डम डमरू की आवाज सुनाई दी, तो वहीं कपूर, धूप बत्ती के साथ शिव जी की आरती हुई। महासभा के मंडल उपाध्यक्ष पवन बाबा मेहताब बाग के अंदर टिकट लेकर डमरू, त्रिशूल, पूजा सामग्री इत्यादि बैग में रखकर ताजमहल के सामने पहुंच गए। पवन बाबा ने विधि-विधान के साथ सर्वप्रथम गंगाजल से स्थान पवित्र करने के बाद धूपबत्ती, कपूर को एक दीये में रखकर अग्नि प्रज्जवलित की इसके बाद ताज की आरती कर महादेव के जयघोष के साथ शिव नृत्य और तांडव करने लगे। पवन बाबा ने लगभग 10 मिनट तक पूजा-अर्चना की। यह देख मेहताब बाग में सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनको रोकने का प्रयास किया गया, जब तक बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर पूजा हो चुकी थी। fe