प्रयागराज हिंसा: मास्टरमाइंड जावेद के घर पर चला बुलडोजर

अमर उजाला

Sun, 12 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के आरोपियों के घरों की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हिंसा के मास्टर माइड जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चल रहे हैं।

 

Image Credit : अमर उजाला

मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है। सबसे पहले, जावेद के घर का गेट तोड़ा गया।
 

Image Credit : अमर उजाला


कार्रवाई के दौरान जावेद के परिजन घर के अंदर ही मौजूद रहे। दो बुलडोजरों से घर तोड़ने की कार्रवाई जारी है।
 

Image Credit : अमर उजाला


पीडीए ने नोटिस जारी कर 12 जून को सुबह 11 बजे तक मकान खाली करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उससे पहले ही पीडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Image Credit : अमर उजाला


प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने पंप के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाया था और बताया था कि यह घर अवैध रूप से निर्मित है।
 

Image Credit : अमर उजाला

जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के मास्टरमाइंड पंप को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जावेद को उसके करेली स्थित घर से पकड़ा गया था।

Image Credit : अमर उजाला

किशनगढ़: यहां आकर मालदीव जाएंगे भूल

Social Media
Read Now